फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिन भर छाए रहे बादल, दोपहर को हुई तेज बारिश

Sun, 13 Jul 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
शनिवार को आसमान में छाए काले काले बादल। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धान की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि शनिवार की सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। दोपहर को बादल छा गए। दोपहर करीब 3.30 बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब साढ़े पांच बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस से राहत मिल गई।
बारिश से शहर के श्रीनगर, रमनपुर, औद्योगिक अस्थान, लहरा रोड, मोहनगंज आदि इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन का डर बना रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें