फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी फिसलने से कपड़ा व्यापारी की मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

Fri, 16 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सिविल लाइंस में दीवानी के सामने स्कूटी के फिसलने से कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई। मामले में स्कूटी चला रहे मृतक के दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी पंकज वार्ष्णेय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में दीवानी के सामने बुधवार रात स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी फिलसने से गिरकर कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने दोस्त को हिरासत में ले लिया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


देहली गेट, महावीरगंज के 35 वर्षीय कपड़ा व्यापारी पंकज वार्ष्णेय बुधवार रात अपने दोस्त के साथ स्कूटी से मंजूरगढ़ी में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। पंकज स्कूटी पर पीछे बैठे थे। तभी दीवानी के सामने स्पीड ब्रेकर पर अचानक स्कूटी फिसल गई और पंकज के गिरने से सिर में चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंकज को दीनदयाल अस्पताल भर्ती कराया, वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गयाा।

मेडिकल में चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी रुचि, बच्चे व अन्य परिजन बिलखते हुए पहुंच गए। परिवार ने मामले में दोस्त पर हत्या का आरोप लगा दिया और रात में ही जेएन मेडिकल कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दुर्घटना में सिर में चोट से मौत उजागर हुई। इधर, सीसीटीवी में भी दुर्घटना साफ कैद हुई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि मामले में परिवार के अपने आरोप हैं। मगर सीसीटीवी में दुर्घटना साफ दिख रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें