फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एमएलसी चुनाव में शस्त्र और धन के आवागमन पर रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में धन एवं अवैध शराब वितरण और शस्त्रों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक तहसील पर निगरानी टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि तहसील कोल में न्यायिक तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा एवं सहायक अभियंता राजेश कुमार, खैर में न्यायिक तहसीलदार मुकेश सिंह, अतरौली में नायब तहसीलदार शाने हैदर, गभाना में न्यायिक एसडीएम अनुराधा सिंह एवं इगलास में न्यायिक तहसीलदार विपिन वर्मा के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी टीमें निर्वाचन का संचालन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 23 अक्तूबर तक कार्य करेंगी। ब्यूरो

तहसील स्तर पर उड़नदस्ता टीमें गठित
इसी चुनाव के लिए प्रत्येक तहसील पर उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि तहसील कोल में नायब तहसीलदार विकास चौधरी एवं कर अधिकारी मुख्यालय श्यामवीर सिंह, खैर में नायब तहसीलदार रवि शंकर, अतरौली में नायब तहसीलदार सुशील कुमार, गभाना में न्यायिक तहसीलदार सतीश चन्द्र बघेल एवं इगलास में बीडीओ गोंडा अजय पाल सिंह के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें