फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सफाई कर्मचारी पांच हजार रुपये देकर दूसरे से करा रहा था काम, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजौली ब्लॉक के गांव सेफपुर में सफाई कर्मचारी अपनी जगह दूसरे व्यक्ति से गांव में सफाई करा रहा था। इसकी शिकायत पर एडीओ पंचायत ने उसका वेतन रोकते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन




एडीओ पंचायत देशराज गिरि ने बताया कि ग्राम पंचायत सेफपुर में सतेंद्र कुमार सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। शिकायत मिली थी कि सतेंद्र कुमार सफाई करने गांव में नहीं आते। एडीओ पंचायत ने गांव में जाकर जांच की तो पता चला उनकी जगह राजू निवासी गांव मऊपुर भाऊपुर गांव सेफपुर में सफाई करते हैं।


राजू ने बताया कि उसे इस ग्राम पंचायत पर तैनात सफाई कर्मचारी सतेंद्र सिंह ने 5000 रुपये महीने पर सफाई के लिए रखा है। ग्रामीणों ने भी बताया कि सतेंद्र किराए के आदमी से ही सफाई कराता है। सफाई कर्मियों की तनख्वाह तकरीबन 40 से 44 हजार रुपये महीने होती है। एडीओ पंचायत ने जनवरी 2025 का वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें