फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद का निर्णय बुधवार को भी नहीं हो सका। अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों और निर्वाचन समिति के मध्य भारी गहमागहमी के मध्य करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। दोनों पक्षों ने मामला अब समिति के विवेक पर छोड़ दिया है। अब समिति बृहस्पतिवार आज अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम सफाई मजदूर संघ के मंगलवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन बार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार 387 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार ने 387 मत प्राप्त किए थे। दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर निर्वाचन समिति ने उनसे लिखित सहमति लेकर बुधवार दोपहर एक बजे वार्ता के लिए बुलाया गया। निर्वाचन अधिकारी विनय राय की अध्यक्षता में हुई वार्ता के दौरान प्रत्याशी प्रदीप भंडारी के साथ महामंत्री राधे धूरी, लालाराम नंदा, राधेश्याम केला, आनंद शास्त्री, बिल्लू चौहान व नरेश थे तो दूसरे प्रत्याशी राजकुमार के साथ सुनील टुंडा, राजकुमार खन्ना, शेखर जीवन, उदयवीर और जयकिशोर लल्ला मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के सामने दोबारा वोटिंग कराने एवं लॉटरी तक का विकल्प रखा गया, लेकिन दोनों पक्ष इस पर राजी नहीं हुए और इस मामले में निर्णय समिति के विवेक पर छोड़ दिया गया। इस बात पर दोनों पक्षों ने लिखित में सहमति व्यक्त की। निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीओ विनय राय ने बताया कि इस प्रकरण में समिति बृहस्पतिवार को निर्णय सुनाएगी।
सेवा भवन में जुटे सैकड़ों समर्थक, जमकर नारेबाजी
अध्यक्ष पद के निर्णय को लेकर नगर निगम सेवा भवन में बुधवार को जबरदस्त भीड़ नजर आई। कमरा नंबर 308 में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के सैकड़ों समर्थक नगर निगम परिसर में मौजूद रहे। जमकर जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगे। भीड़ देखकर नगरनिगम कर्मी टकराव की आशंका से परेशान दिखे, लेकिन फैसला न होने के बाद सभी मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें