फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसे रोकने के लिए कूड़े के ढेर साफ कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अकराबाद। ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में अतिक्रमण, कूड़े और गोबर के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने जेसीबी से सड़क के साइड सफाई करा दी है। इस समस्या को मंगलवार को अमर उजाला ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

सिकंदरपुर में गोबर से दोपहिया वाहनों के फिसलने से लोगों के आए दिन घायल होने और एक युवक की मौत के बाद गांव की समस्या पर लोगों की परेशानी का उठाया गया था। अखबार में प्रकाशित खबर से प्रशासन हरकत में आया और बृहस्पतिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्राम पंचायत की मदद से जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क किनारे पड़े गोबर व कूड़े के ढेरों को हटवाया है। ग्राम प्रधान ध्रुव यादव ने बताया है कि अभी कुछ लोगों के घूरे और गंदगी व्याप्त है, जिसे समाप्त करने का प्रयास चल रहा है। वहीं थाना पुलिस का कहना है क अगर आगे से कोई भी ग्रामीण सड़क के आसपास गंदगी डालता मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें