फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू, निजी व सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक रहेंगी बंद

Sat, 31 Dec 2022 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू, सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड व अन्य बोर्ड के विद्यालयों में आठवीं तक कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
स्कूल में छुट्टी - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), माध्यमिक शिक्षा विभाग व अन्य बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाएं दो जनवरी से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


डीआईओएस सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर  सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड व अन्य बोर्ड के विद्यालयों में आठवीं तक कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी। 

इसके अलावा कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में दो जनवरी से 21 जनवरी तक के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पढ़ाई होगी। 
विज्ञापन


एएमयू स्कूल शिक्षा के निदेशक प्रो. असफर अली खान ने बताया कि आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें