फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ashraf: अशरफ अहमद को एएमयू में बुलाने पर हुआ था टकराव, इसलिए बुलाया जा रहा था

Mon, 17 Apr 2023 03:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

2014 के आसपास एएमयू छात्र संघ ने उस समय बसपा से विधायक बने अशरफ को यूनियन बुलाना तय किया था। छात्र यूनियन में सपा खेमे ने इसका विरोध किया था। उनके बुलाए जाने के फैसले के खिलाफ विरोध टकराव में बदल गया था। जिसमें दोनों गुटों में फायरिंग व झगड़ा तक हुआ था।
विज्ञापन
अतीक अहमद और अशरफ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है। बहन से रिश्तेदारी के अलावा यहां अतरौली व शहर में गद्दी समाज में उनके अपने संपर्क रहे हैं। पुराने जानकार बताते हैं कि वर्ष 2014 के आसपास एएमयू छात्र संघ ने उस समय बसपा से विधायक बने अशरफ को यूनियन बुलाना तय किया था। 

विज्ञापन


छात्र यूनियन में सपा खेमे ने इसका विरोध किया था। उनके बुलाए जाने के फैसले के खिलाफ विरोध टकराव में बदल गया था। जिसमें दोनों गुटों में फायरिंग व झगड़ा तक हुआ था। बाद में यह विवाद प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचकर आपसी सहमति से निपटा था और फिर अशरफ को यूनियन बुलाया गया था।

अतीक और अशरफ की छोटी बहन सीमा अतरौली के सराय वली के रहने वाले जमीरदार, नंबरदार परिवार के फिरोज नवी को ब्याही हैं। अतरौली के रसूखदार परिवार में ब्याही सीमा व फिरोज लंबे समय से बच्चों को लेकर महानगर के सिविल लाइंस के दोदपुर अहमद नगर में आकर बस गए थे। पारिवारिक सूत्रों से मिली खबर और पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार दंपती में कुछ समय बाद ही विवाद हो गया और दोनों अलग अलग रहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें