फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nagar Nikay Chunav 2023: अलीगढ़ में कांग्रेस को नहीं मिला प्रत्याशी, बनाए दो कार्यवाहक अध्यक्ष

Mon, 17 Apr 2023 02:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चूंकि अब समय बहुत कम है और सोमवार से नामांकन शुरू होना है। इसलिए अगले एक दो दिन में ही प्रत्याशी घोषणा का काम पूरा होना है। इस विषय में पार्टी पदाधिकारी इतना ही बताते हैं कि हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। एक दो दिन में नाम फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में टिकट घोषित करने के मामले में भाजपा व कांग्रेस में एक जैसे हालात हैं। कांग्रेस को अभी तक मजबूत प्रत्याशी नहीं मिला है। हालांकि पार्टी ने पहले चरण के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मगर अलीगढ़ मेयर के प्रत्याशी पद के लिए रविवार को प्रत्याशी खोजने और कुछ को मनाने का दौर रविवार को दिन भर चला। इसी क्रम में शहर को दो हिस्सों में बांटकर महानगर अध्यक्ष के साथ दो कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। जिनमें एक कार्यवाहक अध्यक्ष पुराने शहर में और एक सिविल लाइंस इलाके में संगठन के लिए काम करेगा।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार महानगर अध्यक्ष के साथ दो कार्यवाहक अध्यक्ष लगाए गए हैं। इनमें अजय शर्मा और अनवर अकील शामिल हैं। दोनों को कार्यवाहक अध्यक्ष का जिम्मा देते हुए अजय शर्मा को सिविल लाइंस एरिया में व अनवर अकील को पुराने शहर में संगठन मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इन्हीं दोनों को महानगर व जिले की कमान भी दी जा सकती है। इधर, संगठन में मेयर पद के लिए रविवार दिन तक चले मंथन में दो नाम सामने आए हैं। 

मगर इनमें से एक नाम पर खुद उस व्यक्ति ने इंकार किया है, जबकि दूसरे को पार्टी इतना मजबूत नहीं मानकर चल रही है। ऐसे में रविवार को देर शाम तक नए नाम पर विचार होता रहा और खोज होती रही। इस बीच शहर के कुछ प्रमुख नामों पर चर्चा करते हुए उन्हें मनाने का काम जारी रहा। हालात ये रहे कि पार्टी देर रात समाचार लिखे जाने तक किसी मजबूत नाम पर मोहर नहीं लगा सकी, जिसे पार्टी हाईकमान स्तर से फाइनल किया जा सके।
विज्ञापन


चूंकि अब समय बहुत कम है और सोमवार से नामांकन शुरू होना है। इसलिए अगले एक दो दिन में ही प्रत्याशी घोषणा का काम पूरा होना है। इस विषय में पार्टी पदाधिकारी इतना ही बताते हैं कि हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। एक दो दिन में नाम फाइनल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें