फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं समेत पांच घायल

Tue, 11 Aug 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
 घायल श्रीदेवी - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव जुझारपुर में बच्चों के विवाद को लेकर सोमवार देर शाम दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

जुझारपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनके बच्चे का पड़ोसी के बच्चे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने रविवार शाम उसके घर में घुस आए और पीटा, जिससे वह घायल हो गई। रात में सीएचसी पर चिकित्सक नहीं मिलने के कारण सोमवार को पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया।
निर्मला के अनुसार, सोमवार देर शाम जांच के बाद घर पहुंचने पर आरोपियों ने दोबारा एकराय होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें निर्मला, धीरी सिंह और शीलेश घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि पहले पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें वह और उनकी पत्नी श्रीदेवी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि झगड़े पांच लोग घायल हुए हैं। सीएचसी से डाक्टरों ने चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें