फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांसद के करीबी का दावा कुछ और, बैनामा दिखा रहा हकीकत कुछ और

Mon, 05 Jun 2023 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ओजोन सिटी पक्ष की ओर से राजस्व अभिलेख बैनामा दिखाते हुए कहा है कि महेंद्र नगर की जिस राजवती से इस जमीन का बैनामा कराया गया है। उसमें सिर्फ संपत्ति की कीमत एक करोड़ रुपये दिखाई गई है। इसमें 50 लाख रुपये 2014 एवं 2015 में दिए बताए गए हैं। वहीं, 50 लाख रुपये बैनामे के दौरान चेक से दिए गए हैं।
विज्ञापन
मनोज गौतम - फोटो : नितिन गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की ओजोन सिटी से सटी जिस जमीन का फर्जी तरीके से बैनामे का आरोप सांसद के करीबी रिश्तेदार एमकेजी मीडिया के स्वामी मनोज गौतम पर लगा है। उसमें उन पर झूठा दावा करने का आरोप ओजोन सिटी की ओर से आया है। 

विज्ञापन




इस संबंध में पिछले दिनों मनोज गौतम ने प्रेसवार्ता में जमीन के बैनामा में पचास लाख रुपये के स्टांप और तीन करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही थी। मगर ओजोन सिटी पक्ष की ओर से राजस्व अभिलेख बैनामा दिखाते हुए कहा है कि महेंद्र नगर की जिस राजवती से इस जमीन का बैनामा कराया गया है। उसमें सिर्फ संपत्ति की कीमत एक करोड़ रुपये दिखाई गई है। इसमें 50 लाख रुपये 2014 एवं 2015 में दिए बताए गए हैं। वहीं, 50 लाख रुपये बैनामे के दौरान चेक से दिए गए हैं।
विज्ञापन


ओजोन पक्ष का कहना है कि वे लगातार इस मामले में झूठ बोल रहे हैं। वहीं अब मनोज गौतम का कहना है कि पूरी संपत्ति पर तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जिसमें बैनामा, स्टांप व बाउंड्रीवाल आदि का काम शामिल है। इसमें स्टांप कम होने का नोटिस भी मिला था। जिसे बाद में जमा किया गया है। इस तरह स्टांप की रकम पचास लाख रुपये ही गई है।
विज्ञापन


ओजोन सिटी पक्ष द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे बैनामा की प्रतिलिपि में यह दिखा रहा है

  • बैनामा 10000000 रूपया
  • सरकारी मालियत 45843000 रूपया
  • अदा स्टाम्प 3210000 रूपया
  • सर्किल दर 7400 रूपया प्रति वर्ग मीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें