फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिविल सर्विसेज प्री की परीक्षा 28 मई को, 10303 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 26 May 2023 03:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिविल सेवा की प्री परीक्षा 28 मई को दो पालियों में होगी। अलीगढ़ में 10303 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पारी 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दूसरी पाली 02:30 से 04:30 बजे तक आयोजित होगी। आठ सेक्टर बनाकर वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को होगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में जिले में 10303 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पारी 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दूसरी पाली 02:30 से 04:30 बजे तक आयोजित होगी। 

विज्ञापन


आठ सेक्टर बनाकर वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को प्रशासनिक एवं एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत को पुलिस विभाग का नोडल प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 

परीक्षा को लेकर 26 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के जरिए रुपरेखा तैयार की जाएगी। जिसमें सभी सेक्टर एवं मजिस्ट्रेट समेत परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें