सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग की टीम ने दौरा करके जमीनी हालात समझे। एयरपोर्ट को अभी उड़ान के लिए लाइसेंस मिलना है। इसके साथ ही 300 एकड़ भूमि का और अधिग्रहण होना है।
धनीपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने को लेकर बुधवार को नागरिक उड्डयन विभाग की एक टीम अलीगढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अफसरों के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और रनवे की स्थिति देखी। वहीं विस्तारीकरण के लिए प्रस्तावित 300 एकड़ भूमि अधिग्रण को लेकर अफसरों से चर्चा भी की।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग की टीम ने यहां दौरा करके जमीनी हकीकत परखी। एयरपोर्ट को शासन स्तर से उड़ान के लिए लाइसेंस मिलना है। इसके साथ ही 300 एकड़ भूमि का और अधिग्रहण होना है।