फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सबसे पहले आएगा शहर का परिणाम, 28 राउंड में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना में सबसे पहला परिणाम शहर विधानसभा सीट का आएगा। यहां 28 राउंड तक मतगणना होगी। वीआईपी सीट अतरौली का का परिणाम 35 राउंड के बाद आएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिले में सातों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 3134 बूथों पर मतों की गिनती होगी। अतरौली विधानसभा में सबसे अधिक 478 बूथ हैं। यहां 35 राउंड में मतगणना पूरी होगी। शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 391 बूथ हैं। यहां सिर्फ 28 राउंड में वोटों की गिनती होगी और सबसे पहला चुनाव परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खैर के 455 बूथों के लिए 33, बरौली के 446 बूथों के लिए 32, छर्रा के 447 बूथों के लिए 32, कोल के 425 बूथों के लिए 31 व इगलास विधानसभा के 375 बूथों के लिए 34 राउंड मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर 98 मतगणना टेबल लगेंगी, जिसमें खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा के लिए 14-14 मतगणना टेबल सजेंगी। एक-एक टेबल आरओ की लगेगी। पोस्टल बैलेट के लिए अलग से टेबल लगेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभावार हुए मतदान व बूथों के हिसाब से मतगणना राउंड भी तय कर लिए गए हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 10 बजे तक चुनाव का पहला रुझान सामने आ सकेगा। दोपहर बाद तक सातों सीटों पर जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
ईवीएम खुलने से पहले डाक व सर्विस मतपत्रों की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए खैर एवं इगलास विधानसभा में संख्या अधिक होने के कारण स्कैनिंग के लिए चार-चार टेबल लगाई जाएंगी। काउंटिंग के पश्चात 45 दिन तक सभी ईवीएम वेयर हाउस में रहेंगी। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विधान सभाओं में एक-एक प्रेक्षक के साथ ही कोल एवं शहर विधानसभा के लिए मतगणना के दौरान भी अलग-अलग प्रेक्षक मौजूद रहेंगे। मतदान के दौरान दो विधानसभा सीटों के लिए एक ही प्रेक्षक नामित थे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों, मतगणना कार्मिकों एवं अभिकर्ताओं को सुबह छह बजे के बाद प्रवेश दिया जाएगा। मंडी के गेट नंबर एक से शासकीय कर्मी, पुलिस कर्मी, अधिकारी व प्रेक्षक प्रवेश करेंगे। गेट नंबर दो से प्रत्याशी एवं मतदान अभिकर्ता प्रवेश करेंगे। लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना प्रक्त्रिस्या को प्रसारित किया जाएगा। 200 मीटर के अंदर वैध पासधारक वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नव निर्वाचित प्रत्याशी मर्यादा पूर्वक अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। विजय जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें