फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर के शतक से सिटी हॉक्स अलीगढ़ सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विजेता अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की टीम - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अंकुर के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत सिटी हॉक्स अलीगढ़ की टीम अखिल भारतीय दादा भाई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। यह टूर्नामेंट औरैया के दिबियापुर के मंडी समिति मैदान में सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ ने उरई स्टेडियम की टीम के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 274 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज अंकुर चौधरी ने 15 चौके व 6 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। शेहान चौधरी ने 69 रन की पारी खेली। जवाब में उरई की टीम 17.3 ओवर में 132 रन ही बना सकी। 142 रन से हार का सामना करना पड़ा। अनिरुद्ध ने 48 रन बनाए। अलीगढ़ की तरफ से अंकुर चौधरी ने चार विकेट भी लिए।
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपू यादव ने दिया। अंपायरिंग सैयद मुताहिर जैदी व शारिक उस्मानी ने की। स्कोरिंग युवराज तिवारी व कमेंट्री प्रेम कुमार ने की। इस मौके पर सिटी हॉक्स ग्रुप के चेयरमैन मेजर नीलेंद्र सिंह चौहान, धीरू सेंगर, शिवम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें