फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे पर शहर 15 सेक्टरों में बंटा, 60 लोग रडार पर

विज्ञापन
ऊपरकोट पर पैदल मार्च करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नूपुर शर्मा विवाद के बाद उपजे हालात के बीच आज जुमे पर विशेष सतर्कता की तैयारी है। पिछली बार प्रदेश सहित कौड़ियागंज में हुए घटनाक्रम के चलते इस बार अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। जिले भर में 60 लोग चिह्नित कर रडार पर लिए गए हैं। ये वह लोग हैं, जिनकी वजह से किसी तरह से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, शहर को 15 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नूपुर शर्मा से जुड़े विवाद के बाद प्रदेश भर में पिछले जुमे के दिन उग्र प्रदर्शन हुए थे। हालांकि, अलीगढ़ शहर में सब सामान्य रहा, मगर कौड़ियागंज में एक जुलूस निकाला गया, जिसमें पुलिस ने कई लोग जेल भेजे हैं। चूंकि, शहर बेहद संवेदनशील है, इसलिए इस बार भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में खुफिया रिपोर्ट के आधार पर 60 ऐसे नेता चिह्नित किए गए हैं, जिनके स्तर से कोई विवाद पैदा किया जा सकता है। इन सभी को रडार पर लेकर निगरानी कराई जा रही है। फिलहाल इन्हें समझाया गया है। ऐसे लोगों के पुराने रिकार्ड देखे जा रहे हैं। अगर जरूरत महसूस हुई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में सेक्टर स्कीम लागू करने के साथ-साथ 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, पांच कंपनी पीएसी व दो प्लाटून आरएएफ तैनात की गई है।
- शहर में जुमे को लेकर विशेष सुरक्षा व सतर्कता के इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को सभी निर्धारित प्वाइंटों पर पिकेट रहेगी। साथ में नमाज स्थलों पर भी पुलिस निगरानी रहेगी। सोशल मीडिया आदि पर बयानबाजी को लेकर भी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों को थाना स्तर से समझाया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
यहां तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
कोतवाली क्षेत्र में जामा मस्जिद, बू अली शाह मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, बाबरी मंडी चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा, देहलीगेट में अंसारी मस्जिद, अकबरी मस्जिद, सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर मस्जिद, क्वार्सी, महुआखेड़ा, बन्नादेवी, सासनीगेट, रोरावर, गांधीपार्क व सिविल लांइस क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे धर्मगुरुओं से संपर्क स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। कोई भी विवाद व विशेष परिस्थिति होने की दशा में अपनी सूझ-बूझ से निस्तारण करेंगे।
जिले भर में पैदल मार्च, डीएम-एसएसपी शहर में घूमे
अलीगढ़। जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले के प्रत्येक कस्बे में सीओ व एसडीएम स्तर से पुलिस के साथ पैदल भ्रमण किया गया। शांति समिति की बैठकें की गईं। साथ में डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शहर में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से संवाद किया।
लोगों से संवाद किया कि पुलिस का सहयोग करें। किसी को कानून हाथ में न लेने दें। साथ में किसी भी हरकत पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा थानावार बैठकें की गईं। डीएम ने अपने कार्यालय में धार्मिक गुरुओं से मुलाकात कर शहर में अमन में सहयोग की अपील की। इधर, एएमयू को लेकर भी विशेष निगरानी व सतर्कता बरती जा रही है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा आदि ने फोर्स के साथ कोतवाली नगर, देहलीगेट, सासनीगेट समेत कई इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने और शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।
सोशल मीडिया पर अफवाह को लेकर अलर्ट, सीधे होगी जेल
अलीगढ़। जुमे की नमाज के बाद कानपुर में हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साफ कहा कि अगर किसी ने अफवाह फैलाई तो उसे सीधा जेल भेजा जाएगा। पुलिस की ओर से भ्रामक संदेशों को लेकर साफ चेतावनी दी है। कहा है कि अफवाह फैलाने, समुदायों पर टिप्पणी करने, आपत्तिजनक संदेशों को सोशल मीडिया पर वायरल, लाइक, शेयर या कमेंट करने पर जेल हो जाएगी। साथ में लोगों से अपील की है कि इस तरह की जानकारी पर पुलिस के इंचार्ज साइबर सेल 7839876377, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 9454401012, पुलिस अधीक्षक नगर 9454401011, पुलिस अधीक्षक अपराध 9454402810 आदि के नंबरों पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें