फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर जगमगाया शहर, पूजे गए लक्ष्मी-गणेश

विज्ञापन
रामघाट रोड़ निकट किशनपुरा शिव मंदिर में दिवाली की पूजा करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दीपावली पर सुबह से देर रात तक अलग अलग मुहूर्त, चौघड़ा में मां महालक्ष्मी, गणेश, भगवान श्रीराम, कुबेर, हनुमान जी की पूजा अर्चन हुई। व्यवसायिक मुहूर्त पर दुकान, फैक्टरी, गोदाम में तो सामान्य मुहूर्त में गृहस्थ परिवारों में पूजन हुआ। मंदिरों में देर रात तक पूजा पाठ चला। इसके बाद अलग अलग व्यंजनों और मिठाइयों से ईष्ट देवी देवता का भोग लगाया। आतिशबाजी चली और बधाइयां दी र्गइं। पंचोत्सव का ये सबसे बड़ा त्योहार मंगलवार को भैया दूज की पूजा के साथ सम्पन्न होगा। सोमवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। शहर में दर्जनों स्थानों पर अन्नकूट का भंडारा हुआ।
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर मंदिर, कारखाने, गोदाम, शोरुम, दुकान, बाजार, घर सब वंदनवार, फूलों की माला, रंगबिरंगी रोशनी की झालरों और अन्य सजावटी सामानों से सजाए गए। सजावट के बाद दोपहर से ही पूजन शुरू हो गए, जो रात तक चलते रहे। इस बीच दीपक जला कर शुभ समय में दीपावली पूजन हुआ। रामघाट रोड, स्वर्णजयंती नगर, मान सरोवर, ज्ञान सरोवर, गूलर रोड, नौरंगाबाद, सुरेंद्र नगर, विद्यानगर, रेलवे रोड, आगरा रोड, प्रीमियर नगर बैंक कालोनी, एटा चुंगी बाईपास, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, मैरिस रोड, दुबे का पड़ाव, जीटी रोड, मसूदाबाद, आवास विकास कालोनी, पीएसी रामघाट रोड पर हुई सजावट दर्शनीय रही। रविवार देर रात तक पटाखों की गूंज, अनार की रोशनी, और राकेट वाले बम गूंजते रहे।

रोशनी से नहाया शहर ... रोशनी और खुशियों के त्योहार दीपावली पर शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आया। झोप?- फोटो : CITY OFFICE

रामघाट रोड़ निकट अतरौली अडडा मंदिर में दिवाली की पूजा करती महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें