फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा की टिकट सस्ती हाेने से बल्लेे-बल्लेे

Mon, 03 Jul 2017 12:50 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
सिनेमा की टिकट सस्ती हाेने से बल्‍लेे-बल्‍लेे - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने से सिनेमाघरों की टिकट भी सस्ती हो गईं हैं। साप्ताहिक अवकाश के दिन सिनेमाघरों में परिजनों के साथ फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने टिकट सस्ती होने से राहत मिलने की बात कही। वहीं, कुछ लोगों ने जीएसटी का भरपूर समर्थन किया। लोगों का कहना था कि पहले मनोरंजन विभाग को 40 फीसदी टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब 18 व 28 फीसदी जीएसटी से काम हो रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को शहर के स्टार वर्ल्ड सिनेमा, मीनाक्षी, वाड्रा, सीमा टाकीज आदि में भी एक जुलाई देर रात से ही जीएसटी लागू हो गया। सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंच लोगों का कहना था कि जीएसटी के बाद टिकट टिकट सस्ती हो गई, जिससे राहत मिली है। पहले कर अधिक होने से रेट भी अधिक होते थे, जिन फिल्मों को टैक्स फ्री कर दिया जाता था। उसे देखने के लिए लोग दौड़ लगा देते थे। 

स्टार वर्ल्ड सिनेमा के मैनेजर अनिल गुप्ता ने बताया कि जीएसटी के हिसाब से टिकट की कीमत कर दी गई है। अब लोग कम पैसों में भी फिल्म का लुप्त उठा सकेंगे। सुबह के शो में टिकट 170 रुपये की थी, जो जीएसटी के बाद 130 रुपये की रह गई है। वहीं, 150 रुपये वाली टिकट 115 रुपये की हो गई है।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद के शो में जो टिकट 210 रुपये की होती थी, वह 160 रुपये हो गई है। 190 रुपये वाली टिकट अब 145 रुपये की हो गई है। वहीं, मीनाक्षी सिनेमा के मैनेजर ने बताया कि बालकनी की टिकट पहले 120 रुपये में थी, जो जीएसटी के बाद 100 रुपये में दी जा रही है। 50 रुपये वाली टिकट 50 की ही है। इसी प्रकार शहर के सभी सिनेमाघरों में रेट में जीएसटी के बाद बदलाव किए गए हैं। 

आईटीआई रोड निवासी अज्जू ने बताया कि जीएसटी के बाद सिनेमा की टिकटों में राहत मिली है। वह अधिकतर लगने वाली फिल्मों को सिनेमाघरों में देखते हैं। 

महेंद्र नगर निवासी आकाश ने बताया कि सिनेमाघर की टिकट सस्ती हो जाने से अब कम रुपये में भी फिल्म का आनंद ले सकते हैं। पहले टैक्स अधिक लिया जा रहा था। 

बैंक कालोनी निवासी शशांक वार्ष्णेय ने बताया कि जीएसटी लागू होने से बहुत फायदे हैं। मनोरंजन के साधनों से अधिक टैक्स लिया जा रहा था, जो अब लोगों को महसूस नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें