फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: एसएसपी तक पहुंची शिकायत, आरोपियों को सूचना देने में चौकी प्रभारी निलंबित, यह है मामला

Sun, 20 Jul 2025 01:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वादी पक्ष ने एसएसपी से साक्ष्य के साथ यह शिकायत की कि मुकदमे के विवेचक चौकी प्रभारी आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्हें पुलिस कार्रवाई की सूचना दे रहे हैं। इस मामले में एसएसपी स्तर से जांच कराई।
विज्ञापन
चौंकी प्रभारी निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झगड़े के मुकदमे में नामजद आरोपियों को पुलिस गतिविधियों की सूचना देने के आरोप में अलीगढ़ के बेसवां चौकी प्रभारी शशांक कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी स्तर से यह कार्रवाई वादी पक्ष की शिकायत पर जांच के बाद की है।

विज्ञापन


गोरई थाने की बेसवां चौकी के गांव मोनिया में हुए झगड़े में नामजद आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए। इसी मामले में वादी पक्ष ने एसएसपी से साक्ष्य के साथ यह शिकायत की कि मुकदमे के विवेचक चौकी प्रभारी शशांक कौशिक आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्हें पुलिस कार्रवाई की सूचना दे रहे हैं। 

इस मामले में एसएसपी स्तर से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी संजीव सुमन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें