फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक पर जा रहा था बाजार, गले में फंसा चाइनीज मांझा, गर्दन कटी

Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की रियाज कालोनी में चाइनीज मांझे से एक युवक की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया है। 
विज्ञापन
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंध के बाबजूद शहर में चाइनीज मांझे का उपयोग किया जा रहा है। इसके संपर्क में आने से जान तक पर भी बन आती है। अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की रियाज कालोनी में चाइनीज मांझे से एक युवक की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि रियाज कालोनी का 22 वर्षीय सद्दाम शनिवार को बाइक पर बाजार जा रहा था। तभी घर के पास गला में मांझा फंस गया और गर्दन कट गई। गंभीर रूप से जख्मी हालत में सद्दाम जमीन पर गिर गया। बाद में उसे पहले पास के अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज ले जाया गया। इधर, रोक के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें