फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर बच्चों की तबियत बिगड़ी, हंगामा

Thu, 02 Mar 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Children's health deteriorated eat pesticide stomach, Hungama - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन के मोहल्ला हमदर्द नगर बी में बच्चों के पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाने के बाद करीब दर्जन भर बच्चों की तबियत खराब हो  गई। इस बात पर बुधवार को हमदर्द नगर में बच्चों के परिजनों ने हंगामा काट दिया। मौके पर  शांति बनाए रखने को पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन

 28 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले के सभी 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का   अभियान मंगलवार को चलाया    गया था। इसी क्रम में हमदर्द नगर निवासी पांच वर्षीय साहिबा, छह वर्षीय जुबेर और चार  वर्षीय उलमा सहित अन्य बच्चों  को भी खिलाई गई, लेकिन इन बच्चों के परिजनों का कहना है  कि दवा खाने के बाद बच्चों की तबियत खराब हो गई। इनके अलावा और बच्चों की तबियतभी खराब होने की बात कही जा रही है। 
दूसरी ओर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीके शर्मा नेबताया कि डाक्टरों ने बच्चों की तबियत खराब होने का कारण कुछ और कहा है। 
डाक्टरों का कहना है फूड प्वाइजनिंग के कारण बच्चों की संभवत: तबियत खराब हुई है। अगर गोली की वजह से तबियत खराब होनी है तो उन सभी बच्चों की होती जिनको गोली खिलाई गई थी। यहां पर गौरतलब है कि  शहर के कुछ निजी स्कूलों ने अपने यहां बच्चों को दवा खिलाने से इनकार कर दिया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें