फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: भोलेनाथ, पापा शराब छोड़ दें, बच्चों ने कांवड़ उठा कर मांगी मन्नत

Sun, 15 Feb 2026 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुमकुम ने बताया कि वणिका उनकी बहन की बेटी है। उनके जीजा शराब पीने के आदी हैं जिससे घर में अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। इसी से आहत होकर बच्ची ने मन्नत मांगी कि यदि उसके पिता शराब छोड़ देंगे तो वह रोज मंदिर आएगी।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर कांवड़ लेकर भाई के साथ जाती वणिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की शराब की आदत से परेशान एक नौ वर्षीय बच्ची ने सावन में भोलेनाथ का सहारा लिया। उसने कांवड़ उठाकर मंदिर में गंगा जल चढ़ाया और भगवान से प्रार्थना की कि उसके पापा शराब छोड़ दें और घर में शांति लौट आए।

विज्ञापन


दिल्ली के रिठाला से अलीगढ़ के गंभीरपुरा में अपनी ननिहाल आई वणिका ने बताया कि उसके पापा दिन भर शराब पीते हैं। वे दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। उन्हें नशे में देख मुझे बहुत बुरा लगता है। इसलिए मैं यहां आई और मौसी कुमकुम के साथ मैं कावंड लेने जा रही हूं। मेरी भोलेनाथ से प्रार्थना है कि मेरे पापा हमेशा के लिए सुधर जाएं और शराब पीना छोड़ दें। 

कुमकुम ने बताया कि वणिका उनकी बहन की बेटी है। उनके जीजा शराब पीने के आदी हैं जिससे घर में अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। इसी से आहत होकर बच्ची ने मन्नत मांगी कि यदि उसके पिता शराब छोड़ देंगे तो वह रोज मंदिर आएगी। परिवार के लोगों का कहना है कि बच्ची अपने पिता से बेहद लगाव रखती है और चाहती है कि वे स्वस्थ जीवन जिएं। उसकी इस आस्था और मासूम उम्मीद ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात कावंड लेकर वापस अलीगढ़ पहुंची वणिका ने मंदिर में जलाभिषेक किया और हाथ जोड़कर पिता के लिए प्रार्थना की। यह दृश्य देख वहां मौजूद श्रद्धालु भी मासूम की भावना से भावुक हो उठे और उसकी मुराद पूरी होने की कामना करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें