फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बारिश के बाद फैली बीमारी, दो बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Tue, 16 Jul 2019 02:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में बिमार बच्चों का चल रहा इलाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ में सोमवार को हुई बारिश के बाद सलगमा गांव में बीमारी फैल जाने के कारण कोहराम मचा हुआ है। बारिश के बाद से अचानक ही इलाके के बच्चों को पेट दर्द व उल्टी की समस्या हो रही है। अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन दर्जन से अधिक बच्चों के बीमार होने की खबर है। 

विज्ञापन


बीमारी की सूचना मिलते ही अलीगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल व एडीएम वित्त उदय सिंह को मौके पर भेजा। उनके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने गांव पहुंचकर कैम्प लगाया और बीमार बच्चों को सूद हॉस्पिटल, धारीवाल अस्पताल सहित सीएचसी छर्रा में उपचार के लिए भर्ती कराया। बच्चों का उपचार लगातार जारी है। 

बता दें कि, डीएम मामले को लेकर पल-पल की खबर ले रहे हैं और एडीएम वित्त व सीएमओ लगातार मौके पर मौजूद हैं। इसके साथ ही डीएमओ राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बच्चों की समस्या पर टीम द्वारा त्वरित उपचार शुरू कर दिया गया है और अब स्थित सामान्य है।
विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को क्लोरीन की टेबलेट, ओआरएस का घोल भी पिलाया जाए और बच्चों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने एडीएम वित्त को भी निर्देश दिए हैं कि बच्चों की हालत पर सतत निगरानी रखते हुए उनका पूर्ण रूप से इलाज कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें