फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फन टास्टिक शाम में झूमे बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं, फिल्मी-देशभक्ति गीतों पर नृत्य ने खूब बटोरीं तालिया

Mon, 26 Jan 2026 07:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फन गेम्स और क्यू-एंड-ए रिवार्ड राउंड कार्यक्रम का सबसे रोमांचक हिस्सा रहा। हल्के-फुल्के सवालों और मजेदार खेलों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रसिक टॉवर में अमर उजाला द्वारा फन टास्टिक शाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और रसिक टावर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रसिक टावर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित “फन-टास्टिक शाम” शहर के लोगों के लिए यादगार बन गई। शाम ठीक पांच बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने एक साथ मस्ती, खेल और संगीत का भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें नन्हे कलाकारों ने रंगों के जरिये अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारा। इसके बाद डांस परफॉर्मेंस ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। बच्चों से लेकर युवतियों तक ने फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। 
फन गेम्स और क्यू-एंड-ए रिवार्ड राउंड कार्यक्रम का सबसे रोमांचक हिस्सा रहा। हल्के-फुल्के सवालों और मजेदार खेलों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में बबिता का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सक्रिय भूमिका की सभी ने सराहना की। संचालन अरुण तिवारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें