थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम करीब 5 बजे खेतों पर अपनी बहन को खाना देकर लौट रही 7 साल की मासूम को रास्ते में 18 युवक ने अरहर के खेत में खींच लिया। खेत में मासूम से दुष्कर्म कर आरोपी भाग निकला। बताते हैं कि रोते हुए किशोरी अपने घर पहुंची तो उसे खून से लथपथ देख परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आननफानन में पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
बताते हैं कि यह मासूम अपनी बड़ी बहन को खाना देने खेत पर गई थी। आरोपी युवक ही उसे अपनी साइकिल पर बैठाकर ले गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में आरोपी ने उसे दबोचकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर यूपी 100 टीम के साथ ही थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। देर शाम फोरेंसिक टीम ने भी मौका ए वारदात पर पहुंचकर दुष्कर्म के साक्ष्य तलाशे। पीड़ित किशोरी जब घर पहुंची तो उसकी मां हालत देखकर रो पड़ी। मां ने ही फोन कर 100 नंबर पर सूचना दी। परिवार में पिता गैर प्रांत में रहकर मजदूरी करता है। इसलिए ताऊ की ओर से थाने में तहरीर दी जा रही है।
पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरी परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
-प्रेमपाल सिंह, एसओ लोधा।