परिवार ने मांगी मदद, मिला मकान का आश्वासन
पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव ले जाया गया तब परिवार व ग्रामीणों की ओर से परिवार के आर्थिक हालात को देखते हुए मकान की मदद मांगी। इस पर नायब तहसीलदार ने वहां पहुंचकर आवेदन के आधार पर मकान दिलाने की प्रक्रिया का भरोसा दिलाया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
हत्या की खबर पर तीन साल बाद लौटी मां, दादी बोली मांग कर खाई रोटी
इस परिवार के विषय में उजागर हुआ कि बालक की मां तीन वर्ष पहले पति व बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटी। उसने किसी अन्य संग रहना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बच्चों के पास भी वापस लौटना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि बच्चों का हाल चाल लेती रहती थी। शुक्रवार सुबह बच्चे की हत्या की खबर पर वह यहां पहुंची। इस बीच अपनी सास से बेटे को लेकर पूछा तो उसने यह ही कहा कि मुझसे रोटी मांगकर खाने के बाद खेलने गया था। फिर नहीं लौटा। यह कहकर दादी बिलखने लगी।