फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रजवाह में नहाते समय बालक डूबा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 20 May 2024 04:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोर अन्य बच्चों के साथ रजवाह में नहाने गया था। वह रजवाह के पानी में डूब गया। काफी देर तक नजर न आने पर साथ नहा रहे बच्चों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मिश्रीपुर पुल के पास एक महिला ने अजय को पानी में बहते देखा तो शोर मचाया। इस पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे और रजवाह में कूदकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक किशोर अजय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 मई की शाम गांव दभी में 12 वर्षीय बालक रजवाह में नहाते समय डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव दभी निवासी विनोद कुमार के तीन बेटों में सबसे बड़ा अजय 19 मई को अन्य बच्चों के साथ गांव गोपालपुर के पास रजवाह में नहाने गया था। शाम करीब चार बजे वह रजवाह के पानी में डूब गया। काफी देर तक नजर न आने पर साथ नहा रहे बच्चों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मिश्रीपुर पुल के पास एक महिला ने अजय को पानी में बहते देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे और रजवाह में कूदकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी। खबर पाकर ग्रामीणों सहित परिवार वाले रोते हुए मौके पर पहुंचे और शव लेकर अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें