फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बालक की पोखर में डूबकर मौत, ननिहाल में रहकर कर रहा था पढ़ाई, परिवार में छाया मातम

Mon, 14 Jul 2025 02:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नौ वर्षीय मनोज उर्फ गोलू बारिश में पड़ोसी बच्चों के साथ सराय हरनारायण में बनी पोखर के पास खेलने गया था। इसी बीच बच्चे नहाने के लिए पोखर में घुस गए। नहाते समय गोलू पोखर में डूबने लगा। यह देख साथी बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। काफी तलाशने पर मनोज बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन
सराय हरनारायण में बच्चे की मौत के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के सराय हरनारायण में 13 जुलाई शाम को बारिश के समय खेल रहे बच्चों में से एक बच्चे की पोखर में डूब कर मौत हो गई। बालक अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि पोखर की सफाई के लिए वह पिछले डेढ़ साल से लगातार नगर निगम के अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से थाना टप्पल क्षेत्र के कस्बा जट्टारी क्षेत्र के निवासी आनंद कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। परिवार में दो बेटे व एक बेटी हैं। वह लंबे समय से सराय हरनारायण में परिवार को लेकर अपनी ससुराल में रह रहे हैं। घटना 13 जुलाई शाम पांच बजे की है। तीनों बच्चों में दूसरे नंबर का बेटा नौ वर्षीय मनोज उर्फ गोलू बारिश में पड़ोसी बच्चों के साथ सराय हरनारायण में बनी पोखर के पास खेलने गया था। इसी बीच बच्चे नहाने के लिए पोखर में घुस गए। 

नहाते समय मनोज उर्फ गोलू पोखर में डूबने लगा। यह देख साथी बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। काफी तलाशने पर मनोज बेहोशी की हालत में मिला। लोग उसे लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया । हादसे की खबर पाकर सासनीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। सासनीगेट के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया । इसके बाद परिजन मनोज और गोलू के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव जट्टारी लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही कराया था स्कूल में एडमिशन

मनोज उर्फ गोलू के नाना रमेश चंद के अनुसार उसका पास के ही एक स्कूल में शनिवार को एडमिशन कराया गया था। इसके बाद से मनोज बहुत खुश था। बारिश में पता नहीं कब गोलू अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया। उन्हें हादसे के बाद इसकी जानकारी मिली।

पोखर की हो गई होती सफाई तो नहीं होता हादसा
वार्ड 16 के पार्षद आजाद सूर्यवंशी का आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से वह पोखर की साफ सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों से पत्र व्यवहार करने के साथ ही व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करते चले आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पोखर की सफाई न होने के कारण अन्य जगहों में गांव और बारिश का पानी भर गया है। इसके बाद भी अभी तक पोखर की सफाई नहीं हुई है। क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी मामला स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग का बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं । अगर नगर निगम के अधिकारियों ने ध्यान दिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें