कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बांस निवासी कालीचरन के 10 वर्षीय पुत्र कान्हा की सोमवार की देर शाम को साइकिल चलाते समय गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कान्हा अपने घर से कुछ ही दूरी पर बंबे की पटरी पर साइकिल चला रहा था। अचानक साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और कान्हा गिर गया। गिरते ही वह बेहोश हो गया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई, वह मौके पर पहुंच गए। अचेत अवस्था में वह उसे बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। संवाद