फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक के पहिये के नीचे आकर बालक की मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Jan 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांशु ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक प्रियांशु  - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रोड स्थित बिसाहुली मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई घायल हो गया है। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गांव नगला जार निवासी लाखन सिंह पुत्र बच्चू सिंह ट्रक चलते हैं। बुधवार आठ जनवरी को देर शाम बाइक से गोरई बाइक से जा रहा थे। बाइक पर उनके साथ बड़ा बेटा युवराज (15) तथा छोटा बेटा प्रियांशु (13) बैठा हुआ था। बिसाहुली मोड़ के सामने से जैसे ही गोरई मार्ग की ओर मुड़ा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांशु के पहिए के नीचे आ गया।

दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। ट्रक को मौके से कब्जे में ले लिया है। बेटे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें