फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीमारी से तीन वर्षीय बालक की मौत, पुलिस को बता दी हत्या, यह है मामला

Thu, 10 Jul 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिवपुरी निवासी राजेश कुमार बेलदारी करते हैं।उनके तीन वर्षीय पुत्र प्रियांशु की बीमारी से मौत हो गई। इस पर किसी व्यक्ति ने पिता द्वारा पुत्र की हत्या करने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी गलत सूचना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छर्रा कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक तीन वर्ष के बालक की बीमारी से मौत हो गई। इस घटना के संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा छर्रा कोतवाली पुलिस को पिता द्वारा हत्या करने की सूचना दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शिवपुरी निवासी राजेश कुमार बेलदारी करते हैं। 9 जुलाई सुबह उनके तीन वर्षीय पुत्र प्रियांशु की बीमारी से मौत हो गई। इस पर किसी व्यक्ति ने पिता द्वारा पुत्र की हत्या करने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

राजेश की पत्नी प्रीति देवी ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है। पहली शादी औरैया निवासी श्याम सिंह के साथ हुई थी। पहले पति से एक पुत्र प्रियांशु एवं 6 वर्षीय पुत्री रश्मि है। पति द्वारा मारपीट से परेशान होकर वह बच्चों के साथ नोएडा चली गई थी। वहां मजदूरी कर बच्चे पाल रही थी। वहीं पर राजेश कुमार की मामी ने तीन माह पूर्व उसकी शादी करा दी। वह छर्रा आ गई, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से राजेश कुमार ने भी शराब पीकर उसे और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। मंगलवार रात राजेश ने उसके बीमार बेटे को पीट दिया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत प्रतीत हो रही है। हत्या के संबंध में कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें