फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट से किशोर की मौत

Sun, 17 Mar 2019 08:11 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव नगला अदू में रविवार की सुबह आवारा पशुओं के उत्पात से बचने के लिए लगाई गई तारबाड़ में छोड़ा गया करंट गांव के किशोर के लिए जानलेवा बन गया।
विज्ञापन


तार के संपर्क में आते ही इस किशोर की मौत हो गई। इससे पूरे गांव में हाहाकार मच गया। मृतक के भाई ने तार लगाने वाले किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गांव निवासी किसान मोहर सिंह पुत्र सेवाराम ने अपनी जौ की फसल के बचाव के लिए खेत के चारों तरफ तारबाड़ लगाकर करंट दौड़ाने की व्यवस्था कर रखी थी। रात में वह बिजली का तार जोड़ देता था और दिन में हटा देता था। गांव निवासी बबलू (16) पुत्र राजवीर सिंह सुबह करीब साढ़े छह बजे वहां से गुजर रहा था। 
विज्ञापन


वह जैसे ही बाड़ के पास पहुंचा, वैसे ही करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह खबर फैलते ही पूरा गांव खेत पर आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई विनोद ने मोहर सिंह के खिलाफ धारा 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें