फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गड्ढे में भरा था पानी, उसमें नहा रहे बच्चे की डूबने से मौत

Mon, 10 Jul 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव निवासी ठाकुर दास का बड़ा बेटा नवीन (09) रविवार दोपहर साथियों के साथ घर से खेलने बाहर गया था। बरला रोड से करीब 200 मीटर दूर स्थित जयमाता ईंट उद्योग के पथवारे में बने गड्ढे में नहाने लगा। तभी अचानक नवीन पानी में डूब गया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव परौरा में एक ईंट भट्ठे के पथवारे के गड्ढे में भरे पानी में नहाते समय डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी ठाकुर दास का बड़ा बेटा नवीन (09) रविवार दोपहर साथियों के साथ घर से खेलने बाहर गया था। बरला रोड से करीब 200 मीटर दूर स्थित जयमाता ईंट उद्योग के पथवारे में बने गड्ढे में नहाने लगा। तभी अचानक नवीन पानी में डूब गया। बच्चों ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला, लेकिन जब तक बच्चे की मौत हो गई। उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें