फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह के दौरान खेलते हुए कार में बंद हुआ मासूम, मौत

विज्ञापन
सैफ का फाइल फोटो। - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
सोमवार को छर्रा कस्बे के मोहल्ला कुम्हारान में दोपहर करीब 12 बजे निकाह कार्यक्रम के दौरान पांच वर्षीय मासूम खेलते हुए एक कार में जा बैठा। कार में बैठते ही दरवाजा बंद होकर लॉक हो गया। जब मासूम की तलाश शुरू हुई तो वह बंद कार में मृत मिला। इससे निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं। निकाह की औपचारिकता के साथ बेटे का शव लेकर रोते बिलखते माता-पिता अपने घर चले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारान निवासी कमरूल खां पुत्र बाबू खां की दो बेटियों फरीन व अमरीन का सोमवार को निकाह था। फरीन की बरात मोहल्ला सराय जनपद बुलंदशहर व अमरीन की बरात फिरोजाबाद से आई थी। दोनों की शादी में शामिल होने के लिए उनकी बड़ी फरहा निवासी गांव कुर्री जिला फिरोजाबाद से अपने पति शानू और पांच साल के बेटे सैफ के साथ आई थी। निकाह कार्यक्रम के बीच में ही खेलते हुए सैफ एक कार में जाकर बैठ गया। कार का दरवाजा बंद होने के साथ अपने आप लॉक हो गया। उधर काफी देर तक माता-पिता को बेटा नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू हुई। काफी तलाश के बाद वह एक बंद कार के अंदर नजर आया।
चालक के जरिए कार का लॉक खुलवाकर सैफ को निकाला गया और तत्काल परिवार वाले एक निजी अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे निकाह वाले परिवार में गम का शोर मच गया। किसी तरह निकाह की रश्में पूरी कर दुल्हनों को विदा किया गया। फराह और शानू अपने बेटे का शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें