दादों के गांव नगला मइया में बरात चढ़त के दौरान ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में बुधवार रात रंगशाला डांस पार्टी से बरात चढ़ रही थी। सागर (12) पुत्र सुनील कुमार रंगशाला डांस पार्टी देखने गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। सागर की मौके पर ही मौत हो गई। रंगशाला ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।