फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव और डीजीपी आज अलीगढ़ दौरे पर

Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्य सचिव और डीजीपी आज अलीगढ़ दौरे पर
विज्ञापन
सूबे के मुख्य सचिव दीपक सिंघल और डीजीपी एस जावीद अहमद आज मंगलवार सुबह साढ़े अलीगढ़ औचक दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि अधिकारी अभी साफ-साफ कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मगर देर रात अचानक तैयारियां तेज होने पर उनके यहां दौरे पर आने के साफ संकेत हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सांप्रदायिक दृष्टि सेसंवेदनशील जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति परखने और मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में क्रियाकलापों की हकीकत जानने के लिए दोनों आला अफसरानों ने जिलों के औचक निरीक्षण शुरू किए हैं। उसी क्रम में यह दौरान प्रस्तावित है। देर रात उनके कार्यक्रम में कुछ फेर बदल कर दिया गया।
पिछले माह मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था कि मुख्य सचिव व डीजीपी जिलों में घूमकर वहां चल रहे कार्यों की हकीकत देखें। साथ में संवेदनशील जिलों में भी कानून व्यवस्था की स्थिति को देखें। चूंकि चुनावी साल में हर तरफ सांप्रदायिक मुद्दे उछल रहे हैं। इसलिए पुलिस प्रशासनिक सिस्टम को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए दोनों अधिकारियों का मंगलवार को यह दौरान प्रस्तावित हुआ है। हालांकि इसकी सुगबुगाहट दुपहर से ही हो रही थी।
विज्ञापन

मगर पता चल रहा था कि मंगलवार को खुद मुख्यमंत्री मुजफ्फरनगर में हैं और मुख्य सचिव उनके साथ रहेंगे तो संकेत थे कि शायद अलीगढ़ दौरा न हो। मगर देर रात अचानक  पुलिस प्रशासनिक अमले में हलचल मचने के साथ ही दोनों का यहां आना तय हो गया।
देर रात डीएम राजमणि यादव, एसएसपी लव कुमार अपने अधीन अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। जहां हेलीपेड पर तैयारियों को पूर्ण कराया गया। इसके अलावा जिले की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों, सर्किल के उपाधीक्षकों व सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन के हैलीपेड पर पानी भरने के कारण देर रात कार्यक्रम में कुछ फेर बदल कर दिया गया। सुबह साढ़े नौ बजे दोनाें अधिकारी लखनऊ से रवाना होकर 9:40 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद यहां से अगवानी की औपचारिकताओं के बाद औचक किसी भी एक तहसील व थाने, स्कूल या फिर सरकारी कार्यालय का निरीक्षण करने जाएंगे। 11 बजे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग मीटिंग और जनप्रतिनिधियों, सियासी दलों के प्रमुखों व मीडिया से रू-ब-रू होने के बाद दुपहर 11.45 बजे वापस हो जाएंगे। उनके आने से पूर्व देर रात तक बैठकों का दौर जारी थी। इसके साथ ही कई सरकारी कार्यालय में भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें