फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लगाएं सोलर लाइट

Sun, 24 Jan 2016 02:23 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव सुनील कुमार शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 5.87 करोड़ रुपये से बन रहे गांधी पार्क बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए ईंटों को तुड़वाकर उसकी क्वालिटी देखी। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड का नक्शा देखा, जिसमें सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिए कोई भी प्वाइंट निर्धारित नहीं किया गया था। 
विज्ञापन

यात्रियों के पीने के लिए एक वाटर एटीएम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक एटीएम से सभी यात्री पानी पी लेंगे, उन्होंने कहा कि पानी के लिए निर्धारित प्वाइंटों पर आरओ, वेस्ट कलेक्शन प्वाइंट निर्धारित, पुरुष और महिला टायलेट बनाने की भी बात कहीं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर ऊर्जा बचत के लिए एलईडी और सोलर लाइटों का प्रयोग करें। 
इस बात का भी आंकलन करें कि विद्युत लाइट की एक माह में कितनी खपत है और एलईडी और सोलर लाइट से कितनी बचत हो रही है। सोलर लाइट लगने से जनरेटर का डीजल भी कम फूंकेगा। उन्हें बताया गया कि जून तक बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि बसों की निकासी को निकासी द्वार और बस को प्रवेश करना हो तो प्रवेश द्वार से ही कराएं। इस दौरान सीडीओ डीएस सचान, आरएम आरिफ सकलैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें