मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को अलीगढ़ आ सकते हैं। एक-दो दिन में उनका कार्यक्रम फाइनल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की कोल, छर्रा और इगलास विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा संभावित है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने संगठन से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मांगा है।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला जारी है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अतरौली और बरौली विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। उसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने अलीगढ़ में रात्रि विश्राम भी किया। उनके जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह पहुंचे। बुधवार (आज) गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं।