विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें 19 नवंबर को बुखार आया था। उन्होंने 21 नवंबर को खून की जांच कराई थी। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उस समय उनकी एक लाख 21 हजार प्लेटलेट्स थी।
डेंगू की चपेट में छर्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह भी आ गए हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी होने पर भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।
विज्ञापन
विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें 19 नवंबर को बुखार आया था। उन्होंने 21 नवंबर को खून की जांच कराई थी। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उस समय उनकी एक लाख 21 हजार प्लेटलेट्स थी। बुधवार दोपहर 12:30 बजे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें क्वार्सी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी जांच की गई। इस दौरान 24500 प्लेटलेट्स थी। उनका उपचार शुरू हो गया। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।