चुनाव में देर रात तक मतगणना होती रही। रात करीब साढ़े 11 बजे थोक और फुटकर विक्रेता के कार्यकारी सदस्यों की मतगणना समाप्त हुई। इसके बाद 12 बजे से कोषाध्यक्ष पद की मतगणना शुरू हुई। रेलवे रोड स्थित फफाला न्यू मेडिसिन बाजार में रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील वार्ष्णेय और चुनाव अधिकारी राजीव गौरव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। सुबह नौ बजे से पांच बूथों पर मतदान हुआ।
2961 मतदाताओं में से 2283 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबरदस्त गहमा गहमी और शोर-शराबे व नारेबाजी के बीच रात की साढ़े 11 बजे थोक और फुटकर विक्रेता कार्यकारी सदस्य का परिणाम सामने आया। जिसमें जिसमें थोक के लिए 10 पद के लिए 22 प्रत्याशी में से 10 का और फुटकर के लिए 20 पद के लिए 28 प्रत्याशी में से 20 का चयन कर लिया गया।
ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
फुटकर विक्रेता कार्यकारिणी सदस्य में मोहम्मद फैजल, नावेद रब्बानी, नजरीन, गगन गुप्ता, हरीश सैनी, गौरव, रमेश रावत, राकेश कुमार शर्मा, राकेश कुमार, रूबी, जावेद अली, जितेंद्र, संजीव, कमल कुमार सक्सेना, सत्य प्रकाश, कामता प्रसाद अग्रवाल, सत्यदेव शर्मा, कृष्ण कुमार गोयल, सबा शकीरा, कृष्ण कुमार, जितेंद्र भारद्वाज, लालाराम, जाकिर अहमद निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा थोक विक्रेता कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूनम सैनी, नजीर खा, प्रमोद कुमार, अमरदीप, अंकुश कुमार, प्रांजल अग्रवाल, अरविंद, राहुल, भरत, सपना सारस्वत, गौरव कुमार, हर्ष, वासुदेव, सुनील कुमार, शिवम कुमार, इमरान खान, आमिर, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि सदस्य निर्वाचित हुए।