फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बैंक लोन दिलाने के नाम पर एजेंट ने ठग लिए 1.70 लाख, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 26 Jan 2026 06:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बैंक एजेंटों ने बैंक से पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया। इसके बदले में दस प्रतिशत कमीशन तय हुआ। बैंक से केवल 1.70 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। यह रकम भी दोनों ने अपने-अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक व्यक्ति को बैंक लोन दिलाने के नाम पर एजेंट ने 1.70 लाख रुपये ठग लिए। मामले में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शाहीन पत्नी तनवीर आलम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि बेटे अफरोज आलम को कारोबार शुरू करने के लिए कुछ रुपयों की जरूरत थी। बैंक एजेंट रामघाट रोड निवासी कौशल कुमार व पुनीत वर्मा उसके संपर्क में आए। दोनों ने उसे बैंक से पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया। इसके बदले में दस प्रतिशत कमीशन तय हुआ। 

बैंक से केवल 1.70 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। यह रकम भी दोनों ने अपने-अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें