लगातार बदल रहे मौसम से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। कभी तेज धूप से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।इससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बुधवार को सुबह से तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम में बदलाव खासकर गेहूं की फसल उगाने वाले किसानों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मौसम में बदलावा होने से गेहूं की बाली पूरी तरह विकसिक नहीं हो पाएगी और गेहूं छोटा व पतला रह जाएगा। अगर लगातार गर्मी बढ़ती है तो गेहूं लाल भी हो सकता है।