फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नोडल अधिकारी ने परखीं गोशालाओं की व्यवस्थाएं

Thu, 06 Apr 2023 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर गोवंश एवं गोशालाओं की स्थिति को परखने के लिए बुधवार को नोडल अधिकारी और स्टांप एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव रवीश गुप्ता जिले में पहुंच गए। उन्होंने अफसरों के साथ अकराबाद एवं धनीपुर ब्लॉक से जुड़ी कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले नोडल अधिकारी ने राजीपुर गांव की गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



यहां उन्होंने गोवंश की स्थिति, क्षमता, भूसा, चारा आदि के प्रबंधन को देखा। जलाली गोशाला के अलावा एक निर्माणाधीन गोशाला के कार्य एवं धनीपुर ब्लॉक की कई गोशालाओं का भ्रमण कर वहां व्यवस्थाओं को परखा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी जिले में स्थापित गोशालाओं की व्यवस्थाओं को देखकर संतुष्ट हैं।



अब वह बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 10 बजे कमिश्नरी स्थित सर्किट हाउस में सभी जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद नोडल अधिकारी जिले की अन्य गोशालाओं का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें