फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलना पुलों पर भीड़ की बड़ी वजह

Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलना पुलों पर भीड़ की बड़ी वजह - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज में मची भगदड़ से 22 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। इस घटना के बाद देश भर के रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज पर पुलिस ने लोगों को अनावश्यक रूप से बैठने से मना किया।
विज्ञापन


अलीगढ़ में आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने दोपहर में स्टेशन के नये फुट ओवर ब्रिज पर सिपाहियों के साथ लोगों को जागरूक किया। मुसाफिरों को पुल पर, सीढ़ियों पर बैठने से मना किया गया। जिन लोगों को अपनी ट्रेन का इंतजार था, उनको प्लेटफार्म पर भेजा गया। लाउडस्पीकर से लगातार से इसकी घोषणा की गई। 

पुल से हटाए जाने के दौरान अधिकांश मुसाफिरों का कहना था कि ट्रेनों का प्लेटफार्म अचानक बदल दिया जाता है और दो मिनट में ट्रेन चल देती है। ऐसे में ट्रेन छूट जाने के डर से वह पुल पर बैठ जाते हैं। जिससे ये सुविधा हो जाती है कि जहां ट्रेन आएगी वहीं पर पहुंच जाएंगे। आरपीएफ इंस्पेक्टर को भी मुसाफिरों ने यही समस्या बताई। 
विज्ञापन


अलीगढ़ जंक्शन के पूर्व एसएस एआर खान का कहना है कि रेल संचालन में वर्तमान में ट्रेनों को आउटर पर ज्यादा देर तक खड़ा न करके प्लेटफार्म पर लाया जाता है। इसलिए कई बार अचानक प्लेटफार्म बदल जाता है। ऐसे में यकीनन मुसाफिरों को असुविधा होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे संचालन विभाग को गंभीरता के साथ कोई ठोस उपाय सोचना चाहिए। अगर प्लेटफार्म बदला गया है तो ट्रेन का ठहराव का समय बढ़ा कर मुसाफिरों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने का पूरा समय दिया जाए।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें