फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, कम हो रही थी जनसुनवाई की धार तो बदल दिए पुलिस कर्मियों के इलाके

Mon, 07 Sep 2026 12:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के क्षेत्रों में बदलाव कर दिया है। इस नए फेरबदल से थानों और कार्यालयों की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है।  कई उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार, उपनिरीक्षक श्यामवीर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जीवीएम थाना महुआखेड़ा भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक गौरव तोमर को थाना सासनी गेट से हटाकर प्रभारी एफआईआर सैल बनाया गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन से मुख्य आरक्षी संजीव कुमार और सुलेमान खान को थाना अकराबाद की कमान सौंपी गई है। मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह को पुलिस लाइन से थाना अतरौली तथा आरक्षी मनीष राणा को थाना लोधा भेजा गया है।

इसी क्रम में, मुख्य आरक्षी विजेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस और आरक्षी अंकित कुमार को अभियोजन कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, आरक्षी जलज यादव का तबादला थाना दादों से थाना हरदुआगंज किया गया है और आरक्षी विक्रम सिंह भदौरिया को प्रधान लिपिक शाखा से पुलिस लाइन वापस भेजा गया है। एसएसपी के मुताबिक इस नए फेरबदल से थानों और कार्यालयों की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें