डीएस कॉलेज की बीकॉम छात्रा दिव्या शर्मा ने कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग को देखकर बहुत खुशी हुई। जब पीएम मोदी ने चंदा मामा दूर की बात कही, तो अच्छा लगा, अब तो कहेंगे चंदा मामा पास के। सभी को देश की इस कीर्तिमान के लिए बहुत-बहुत बधाई हो।
गायक व अभिनेता आयुष्य शर्मा ने कहा कि हम सदैव से सर्वश्रेष्ठ थे और हैं। यह हमने सिद्ध कर दिया। हमारे वैज्ञानिकों की जितनी प्रशंसा की जाए , उतनी कम है। युवा व्यापारी संदर्भ शर्मा ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के साथ साथ टीम इसरो एवं समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई है।
सहायक सूचना निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए इस मिशन में लगे सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों को बधाई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने कर दिखाया और अपने आपको सिद्ध कर दिया। साथ ही देशवासियों को इस ऐतिहासिक पल के लिए भी ढेरों शुभकामनाएं हैं।
शिक्षक फैज माेहम्मद ने कहा कि मैं चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने को लेकर उत्साह महसूस कर रहा हूं ! अनेकता में एकता ही इस देश की शान है, इसीलिए चंद्रयान 3 देश के लिए ,
वैज्ञानिकों से ही देश की शान है। वैज्ञानिकों से ही देश का मान है । सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा है।