चंडौस को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। शुक्रवार को शासन ने इसकी घोषणा कर दी है। इस पर नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
अध्यक्ष डॉ. डीएस भारती और अधिशासी अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि काफी समय इसका प्रयास किया जा रहा था। आदर्श नगर पंचायत बनने पर शासन से विकास के लिए चार करोड़ रुपये अतिरिक्त आने की उम्मीद है जिसे प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाला आदि पर खर्च किया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।
नगर पंचायत के वार्ड सदस्य ऋषि शर्मा, अनिल गुप्ता, विनोद गुप्ता, सौरव कुमार, राहुल योगी, लोकेंद्र शर्मा, वारिश, अर्पित चौहान, अली, चयनसुख, राजू चौधरी, जयप्रकाश ने खुशी जाहिर की है।