फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Sun, 14 Apr 2024 04:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को लेकर आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 14 अप्रैल को अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अशरफ अली के मुताबिक रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़, हाथरस में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आसपास के इलाकों में तेज हवा, मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें