गर्मी में चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के अंदर गर्ल्स को ठंडा-ठंडा पानाी उपलब्ध कराने के लिए भारत विकास परिषद अलीगढ़ शिवम ने शीतल जल पेय मशीन लगवाई है।
अलीगढ़ के चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद अलीगढ़ शिवम ने शीतल जल पेय मशीन लगाई, जो सुविधा शाखा के सदस्य और विकास रत्न प्रवीण मंगला के सहयोग से प्राप्त हुई। अब छात्राओं को प्रांगण में ही ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
कॉलेज की एक कन्या ने पारंपरिक रूप से सतिया बनाकर मशीन का पूजन किया। निवर्तमान अध्यक्षा मीनाक्षी जैन, वर्तमान अध्यक्ष पल्लवी नवमान, नूतन गुप्ता, नीरू वार्ष्णेय, हिमानी वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, सोनम जी व कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनीषा अग्रवाल ने रिबन काटकर मशीन का लोकार्पण किया। सचिव इं. प्रशांत गर्ग ने प्रवीण मंगला और प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा अग्रवाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान क्षेत्रीय संयुक्त सचिव डॉ राजेश पालीवाल, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख प्रो. अनिल वार्ष्णेय, प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, प्रांतीय महासचिव प्रभात वार्ष्णेय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रदीप रंजन शर्मा, हरिशंकर अग्रवाल, प्रकाश गुप्त, पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर वार्ष्णेय, कन्हैयालाल नवमान, शैलेश वार्ष्णेय, बृजमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरिशंकर वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।