कस्बे के एक चकोरी प्लांट में कार्यरत 40 वर्षीय मजदूर अनुज कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। अचेत होने पर साथी कर्मचारी उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अनुज एटा के सकतपुर, थाना मलावन के निवासी थे। शनिवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर लौटने के लिए निकले थे। साथी कर्मियों ने बताया है कि अचानक उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े थे। मेडिकल कॉलेज में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल मौत को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।